फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बार चुनाव -दीनानाथ अध्यक्ष ,अमरेश सिंह मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । स्थानीय टैक्स बार एसोसिएशन की आम सभा की मंगलवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें टैक्स बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष दीनानाथ , महामंत्री अमरेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष के पद पर प्रदीप सिंह एवं अलाउद्दीन बादशाह चुने गए, जबकि ज्वाइंट सेक्रेट्री अनंत कुमार वर्मा, गोपाल चौधरी एवं जावेद अख्तर चुने गए। टैक्स बार एसोसिएशन मऊ की आम सभा की बैठक की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन ओम प्रकाश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

बार कक्ष में सर्व सम्मति से बार की चुनाव प्रक्रिया हुई, जिसमे टैक्स बार के अध्यक्ष दीना नाथ शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, महामंत्री अमरेश सिंह, कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह व अलाउद्दीन बादशाह, ज्वाइंट सेक्रेट्री अनंत वर्मा, गोपाल चौधरी, जावेद व प्रशासनिक कमेटी मे उत्तम कुमार सिंह, अतुल सिंह, एजाज अहमद,सुभाष यादव व विपुल सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
उधर जनपद मुख्यालय के दौरे पर आए एडीशनल कमिश्नर अपील आजमगढ़ अयूब अली से मुलाकात कर टैक्स बार अधिवक्ताओं ने व्यापारी हित में समस्याओं से अवगत कराया। इसमें धारा 32 की समय सीमा बढ़ाने, व त्रस्ञ्ज अधिनियम के अंतर्गत धारा 46 गलत आईटीसी पर आए हुए नोटिस में सहयोग करने की बात कही गई। जिसे अधिकारी एडिशनल कमिश्नर अपील आजमगढ़ द्वारा मानते हुए उसके लिए सहयोग करने की बात कही गई। टैक्स बार एसोसिएशन कक्ष में मुख्य रूप से डीसी रामानुज मिश्रा, रमेश सिंह यादव, आशीष मिश्रा, असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक कुमार सिंह, आलोक चंद गौतम, संजय तिवारी, वीरेंद्र के अलावा अधिवक्ता अमरनाथ चौहान, बृजेश सिंह शब्बीर अहमद एजाज अहमद, विजय शंकर प्रजापति, राहुल यादव, वसीम अख्तर. विनोद, प्रमोद सिंह ,मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें