फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हिंदुत्व के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को आंदोलन प्रमुख शुभम गुप्ता मोदी के नेतृत्व में उनका पुतला फूंका। कांग्रेस शासन में कानून एवं न्याय मंत्री और विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद के द्वारा लिखित किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदू और हिंदुत्व को लेकर कई अमर्यादित टिप्पणियां की गई हैं और हिंदुत्व की तुलना जिहादी आतंकवाद आईएस से की गई है।
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहाकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सलमान के इस अपमानजनक लेख का पुरजोर विरोध और पूर्ण बहिष्कार करती है और इसी अनुक्रम में विद्यार्थी परिषद पूरे भारत में और अपने जिले में सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने में जिला आंदोलन प्रमुख छात्र नेता शुभम गुप्ता मोदी, विभाग सहसंयोजक सुधांशु सिंह, नगर मंत्री आशुतोष यादव, सूरज मल्होत्रा, रितेश गुप्ता, रोहित यादव, राज मल्होत्रा, आयुष चौरसिया, शशिकांत मंगलम, अविनाश गुप्ता, शिवम, सार्थक पांडेय, आदेश, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें