फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो न रोकने पर पत्थरबाजी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोतवाली क्षेत्र में मुहम्मदाबाद करहां रोड पर बरडीहा मोड़ के पास पहले से रोड पर खड़े अज्ञात लोगों ने ऑटो रूकवाने का प्रयास किया गया। रात में अनजान व्यक्तियों द्वारा ऑटो रोकने की आशंका पर चालक ने जब ऑटो नहीं रोका तो उक्त लोगों ने आटो पर पत्थरबाजी की। पत्थर लगने से ऑटो में बैठे दो लोग घायल हो गए। घटना बृहस्पतिवार की शाम रात आठ बजे की है।
विज्ञापन

करहा बाजार निवासी मंसूर, परवेज, जाहिद और रानीपुर थाना क्षेत्र के दरौरा गांव निवासी ऑटो चालक जमशेद अपने परिवार के किसी महिला को मुहम्मदाबाद गोहना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर वापस लौट रहे थे। करहां के पहले बरडीहा मोड़ पर पहले से खड़े तीन लोगों ने हाथ देकर ऑटो रुकवाने का प्रयास किया। रात में अनजान व्यक्तियों द्वारा ऑटो रोकने पर आशंकावश चालक ने ऑटो की गति तेज कर दी। इस दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा पत्थर चलाने से ऑटो में बैठे जाहिद समेत दो लोग घायल हो गए। किसी तरह से तेज रफ्तार से भागकर करहां पहुंचे लोगों ने यह बात परिजनों को बताया। हालांकि इस संबंध में पीड़ितों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें