फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना आजमगढ़ रोड पर चलिसवां गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बृस्पतिवार को शाम लगभग छह बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पहले सीएससी लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को भोर में उसकी मौत हो गई। शव को उसके गांव वलीदपुर लाया गया है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के मिर्चिया राजभर बस्ती मोहल्ला निवासी सोनू चौरसिया (28) पुत्र स्व. हीरा चौरसिया मुंबई में पान की दुकान करता है। छठ पर सोनू परिवार संग गांव आया था। बृहस्पतिवार को वह अपने घर से बाइक में पेट्रोल लेने के लिए आजमगढ़ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा। इस दौरान वह सड़क से पेट्रोल पंप पर जाने के लिए जैसे ही मुड़ा पीछे से एक चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वह गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे आजमगढ़ स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को भोर में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सोनम का रोकर बुरा हाल है। सोनू की केवल एक चार माह अबोध बच्ची है।
शुक्रवार को वापस जाना था मुम्बई
मुहम्मदबाद गोहना। सड़क दुर्घटना में मृत सोनू चौरसिया को शुक्रवार को वापस मुंबई जाना था। इसके लिए वह पहले गोदान का टिकट रिजर्व करा रखा था। लेकिन किसे पता था कि काल के क्रूर हाथों से मरने के बाद अब मुंबई का सफर उसका आखिरी सफर बन जाएगा। शुक्रवार को उसकी मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मचा है । सोनू के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका पालन-पोषण उसके चाचा द्वारा किया गया। अभी उसकी चार माह की एकमात्र अबोध बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें