फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: सवारियों से भरी ऑटो को बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत, सात घायल

Fri, 22 Oct 2021 03:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के ताजोपुर गांव के पास बेकाबू ट्रेक ने सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो पलटने के कारण उसमें सवार लोग जख्मी हो गए। अस्पताल में ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर सवारियों से भरी ऑटो को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि ऑटों मे सवार चार महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


मृतक पंचम गोड़ (45)  गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के अबिसहन गांव का निवासी था। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरणपोषण करता था। शुक्रवार को वह मऊ से सवारी भरकर मरदह के लिए 
जा रहा था। ताजोपुर गांव स्थित सिंधी बाबा की कुटी के पास पीछे से आ रही एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।  
विज्ञापन


घायलों में चार महिलाएं 
हादसे में ऑटो सवार गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव निवासी लालता (35) पत्नी हरेंद्र, आकांक्षा (17) पुत्री हरेंद्र, मनाकी देवी (68) सुवराबंधा गांव निवासी सूर्यकांत सिंह (60), बरखा गांव निवासी रामसूरत (62), भोजापुर गांव निवासी श्रीराम चौहान और दुल्लापुर थाना क्षेत्र के  देवरीबारी गांव निवासी सरिता देवी (35) पत्नी महेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ऑटो चालक पंचम गोड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
पढ़ेंः जौनपुर में मकान गिरने से 5 की मौत: तस्वीरें बयां कर रही हैं कितना दर्दनाक था हादसा, हर तरफ तबाही का मंजर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें