फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया पर वार: छह दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, मुख्तार के दूसरे करीबी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Tue, 03 Sep 2024 10:28 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ

सार

पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि अमित ठठेरा जो कि हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी के साथ मुख्तार अंसारी गिरोह (आईएस 191) के निकट सहयोगी गैंग लीडर (डी-134) है।
विज्ञापन
मुख्तार के दूसरे करीबी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मऊ कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर में मंगलवार की शाम बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने मुख्तार अंसारी के करीबी अमित ठठेरा द्वारा मां के नाम से खरीदी गई एक करोड़ से ज्यादा कीमत की जमीन को कुर्क किया गया। इससे पहले 29 अगस्त को माफिया के करीबी अफजल और उसकी पत्नी की पौने तीन करोड़ की संपति कुर्क किया गया था। जिस बदमाश की संपति कुर्क हुई है, उस पर गैंगेस्टर एक्ट के साथ शहर कोतवाली में दस मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि अमित ठठेरा जो कि हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी के साथ मुख्तार अंसारी गिरोह (आईएस 191) के निकट सहयोगी गैंग लीडर (डी-134) है। उसके द्वारा शहर कोतवाली के हनुमान नगर में अपराध से अर्जित धन से उसके द्वारा अपने मां कान्ति देवी पत्नी कन्हैया ठठेरा उर्फ कन्हैया वर्मा निवासी बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के नाम से जमीन खरीदकर आलीशान मकान का निर्माण कराया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ आठ लाख रुपये से ज्यादा है।

कांती देवी केवल दृश्यमान स्वामिनी है, जबकि संबंधित अचल सम्पत्ति का वास्तविक स्वामी उसका बेटा अमित ठठेरा ही है, जो कि इस भवन का उपयोग वह स्वयं के छिपने एवं अपने गैंग के सदस्यों को संरक्षण देने के लिए करता है। इनके पास आय का ऐसा कोई वैध स्रोत और न ही पुश्तैनी ऐसी स्थिति थी कि इतनी सम्पत्ति क्रय कर उस पर बेशकीमती मकान का निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन

बताया कि इस भूखंड पर बने मकान को कुर्क करने को लेकर उनके द्वारा बीते 17 अगस्त को कुर्क करने की संस्तुति दी गयी, जिसके क्रम में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा 28 बीते अगस्त को धारा 14(1) गैगस्टर एक्ट के तहत इसे कुर्क करने का आदेश जारी किया था। जिसके क्रम में मंगलवार की शाम सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय, तहसीलदार उमेश सिंह शहर कोतवाली, दक्षिण टोला थाने की पुलिस फोर्स के साथ भवन को कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें