फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 16 घंटे की मशक्कत के बाद मछली के जाल में फंसा मिला युवक का शव, नदी में नहाते समय डूबा था

Sun, 01 Sep 2024 02:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में नदी में डूबे युवक का शव 16 घंटे के बाद मछली फंसाने वाले जाल में फंसा मिला। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
अबू हंजला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर स्थित नई बस्ती निवासी युवक शनिवार की देर शाम को तमसा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया था। रविवार की सुबह करीब 9 बजे 16 घंटे बाद उसका शव दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव के पास मछली फंसाने के लिए लगे जाल में फंसा पाया गया। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह को जब मछली का जाल लगाने वाले मौके पर गए तो जाल में युवक का शव देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस व ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

जानकारी के मुताबिक कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी अबू हंजला (20) वर्ष पुत्र अब्दुल अलीम शनिवार की दोपहर को तमसा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान और गहरे पानी में चला गया था। जानकारी मिलने के बाद शव की तलाश के लिए पुलिस स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से नदी में करीब 16 घंटे तक गोते लगाते रही। 
विज्ञापन


विज्ञापन

शनिवार की देर रात तक गोताखोरों को युवक के शव के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका था। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव के पास कुछ लोगों ने मछली फंसाने के लिए नदी में जाल लगाया था। रविवार की सुबह जब जाल लगाने वाले नदी के किनारे गए तो वहीं पर जाल में युवक का शव फंसा हुआ पाया गया। 

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी के साथ स्थानीय लोगों को भी दी। कुछ देर बाद ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की मदद से मृत युवक के शव को तमसा नदी से बाहर निकाला गया। मृत युवक के परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें