लड़की की आवाज निकालकर लोगों को फंसाने और अपहरण कर पैसा वसूलने वाले और उनकी नग्न वीडियो बनाने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के संबध में शहर कोतवाली में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया।
ये है पूरा मामला
एएसपी महेश कुमार अत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कादीपुर नई बाजार निवासी प्रदीप चौहान ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि मोबाइल पर लड़की बनकर उससे एक युवक ने बात की। फिर उसको मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद अपहरण कर आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें ली और ब्लैकमेल कर पैसा वसूलने लगा।
इस काम में उसके साथ उसके साथी भी शामिल थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इधर, शहर के रघुनाथपुरा के रहने वाले साकिब, दानिश और अबुशाकिब को शुक्रवार की सुबह कल्याण सागर मैदान के पास से गिरफ्तार किया। जबकि उनके दो साथियों की पुलिस अभी तलाश कर रही है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बरात देखने के लिए घर से निकला था किशोर, सुबह फंदे से लटकता मिला शव; हत्या की आशंका
एएसपी ने बताया कि ये सभी मोबाइल पर कॉल करके लड़की के आवाज में बात करके जाल में फंसा कर मिलने के लिए बुलाते था। फिर उनका अपहरण कर अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर उनको ब्लैकमेल कर उनसे पैसा वसूलते थे। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बीएचयू के डेयरी में कर्मचारी ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में बताई ये वजह
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से बरामद मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो मिले। पुलिस अभी जांच कर रही है। पकड़े गए अभियुक्त शाकिब पर शहर कोतवाली में एक जबकि दानिश पर शहर कोतवाली में तीन मुकदमें दर्ज हैं।