फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नोटा बटन दबाने की अपील पड़ी भारी, पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष सहित तीन को निष्कासन किया

Fri, 24 Nov 2023 06:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

महेंद्र राजभर ने राष्ट्रीय सचिव हरीश राजभर, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अबू सालेह सहित प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्याम बहादुर राजभर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने, बड़े पदाधिकारी के साथ अनुशासनहीनता करने एवं निष्क्रिय बने रहने के कारण पार्टी के समस्त पदों से मुक्त करते हुए सभी लोगों को पार्टी से पांच वर्ष तक के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष सहित तीन को निष्कासन किया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर ने प्रदेश अध्यक्ष सहित तीन पदाधिकारियों को शुक्रवार को पांच वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। महेंद्र राजभर ने राष्ट्रीय सचिव हरीश राजभर, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अबू सालेह सहित प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्याम बहादुर राजभर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने, बड़े पदाधिकारी के साथ अनुशासनहीनता करने एवं निष्क्रिय बने रहने के कारण पार्टी के समस्त पदों से मुक्त करते हुए सभी लोगों को पार्टी से पांच वर्ष तक के लिए निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन

इसके साथ ही दो अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों, चार प्रदेश पदाधिकारियों, चार अन्य पदाधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की शिकायत पर कमेटी बनाकर जांच कराई। निष्काषितों ने अपने घर से ही फेसबुक और मीडिया के माध्यम से अनर्गल बयान बाजी करते हुए पार्टी के निर्णय के खिलाफ घोसी के मतदाताओं से नोटा का बटन दबाने की अपील किया। पार्टी में गुटबाजी किया जाना एवं बड़े कार्यक्रमों में अन्य पदाधिकारी को फोन करके रोका जाना पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें