फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बाक्स का तीसरा प्वाइंट जला तो ठप हो जाएगी निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में बिछाई गई भूमिगत केबिल परियोजना के तहत लगाया गया केबल बाक्स दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खुला रहा। केबल बाक्स के समीप खेल रहे बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। केबल बाक्स का दो प्वाइंट जल चुका है। तीसरे प्वाइंट से बिजली आपूर्ति की जा रही है। केबल बाक्स का तीसरा प्वाइंट जलने की स्थिति में मुहल्ले में विद्युत आपूर्ति ठप हो सकती है। नगर में बिजली समस्या को लेकर अमर उजाला ने दो सितंबर 2021 को भूमिगत केबल परियोजना बदहाल फाल्ट की नहीं हो पाती है मरम्मत शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होते ही बृहस्पतिवार को निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले के लोग अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धमक गए। मुहल्लेवासियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने केबल परियोजना में संसाधन न होने की बात कहकर हाथ खड़ा कर दिया। समस्या का समाधान न होने पर मुहल्लेवासियों ने आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में बिछाई गई भूमिगत केबल परियोजना के तहत लगभग एक हजार परिवारों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। महीनों से मुहल्ले में तकनीकी गड़बड़ी के चलते केबल बाक्स का दो प्वाइंटर जल चुका है। तीसरे प्वाइंट से जुगाड़ से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। तीसरा प्वाइंट जला तो एक हजार परिवार के लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ सकता है। निगम के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते केबल बाक्स खुला पड़ा है। विशेषकर आसपास खेल रहे बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। नगर में बिजली समस्या को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होते ही निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले के लोग विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता कार्यालय धमक गए। नाराज मुहल्लेवासी राजू सिंह, राहुल सिंह, गुडलक राय सहित अन्य समस्या का समाधान कराने की मांग करने लगे। अधिकारियों ने लोकेटर मशीन सहित अन्य संसाधन न होने की बात कहकर हाथ खड़ा कर दिया। गुस्साए मुहल्ले के लोगों ने आंदोलन करने का अल्टीमेटम देकर चले गए। इस बाबत मुख्य अभियंता विद्युत आजमगढ़ मंडल आरआर सिंह का कहना था कि लोकेटर मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें