कस्बे गत कई दिनों से प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे अभियान को लेकर कुछ दुकानदारों द्वारा स्वयं नाली के ऊपर किए गए स्थाई तथा अस्थाई निर्माण को तोड़ कर हटा दिया गया। लेकिन अधिकतर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर अन्य दुकानदार जिन्होंने अपना अतिक्रमण क्षेत्र में आए निर्माण को तोड़ दिया था।
इसको लेकर नगर पंचायत कार्यालय में ईओ ऋचा सिंह से मिल कर अपनी समस्याओं व अतिक्रमण को लेकर नगर प्रशासन द्वारा भेदभाव करने का आरोप लगाया। जिस पर ईओ ऋचा सिंह ने बताया कि कोई किसी गलतफहमी में न रहे। अतिक्रमण की जद में बने अस्थाई निर्माण को दो दिन तथा स्थाई निर्माण को हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। यह अभियान पूरे नगर में क्रमवार चलेगा। साथ ही अभी लाहौरी माता मंदिर से रामघाट, आजमगढ़ रोड, नेशनल हाइवे पर किए गए सीमांकन तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। उसके बाद नदी किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के साथ पूरे नगर में जहां-जहां अतिक्रमण होगा वह सब हटाया जाएगा। ईओ ने इसको लेकर किसी प्रकार की भेदभाव अपनाने के आरोपो को निराधार बताया। इस दौरान अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर अरविंद सोनकर, सचिन,प्रिंस जायसवाल, रवि , सोनू साहनी,चंद्रिका, नितेश मुन्ना व मनोज साहू समेत आदि शामिल रहे।