फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आवास के नाम पर कोई पैसा मांगे तो करें शिकायत’

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा डोरीपुर में सोमवार को मेरी पंचायत-मेरा अधिकार, जन सेवाएं-आपके द्वार के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इसमे मौजूद ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में सेक्रेटरी संजय यादव ने ग्रामीणों को आवास, शौचालय, पेंशन, राशनकार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि आवास के लिए पात्र लोगों का उनके यहां जाकर फोटो व आधार कार्ड लेकर सीधे एनआईसी को भेज दिया जाता है। इसमें किसी को भी पैसा देने की जरूरत नहीं है। यदि कोई पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत ब्लॉक, प्रधान तथा पुलिस को दें। कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र हर हालत में बनवाएं, इससे कई तरह की परेशानियों से बचेंगे। पेंशन, पात्र गृहस्थी राशनकार्ड, शौचालय, आवास के लिए शासन द्वारा निर्धारित पात्रता का होना जरूरी है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गोविंद राजभर, गोलू विश्वकर्मा, सुरेंद्र, जीतेंद्र, हरेेंद्र, रामू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें