फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला होमगार्ड का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम बाजार स्थित एक दुकान में सोमवार की सुबह सात बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता होमगार्ड का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मृतक होमगार्ड दीपक पांडेय पुत्र वीरेंद्र पांडेय गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के बहतुरा गांव के का निवासी था। वह कई वर्षों से बढुआ गोदाम बाजार में मकान बनाकर रह रहा था। दीपक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। दीपक के पिता वीरेंद्र पांडेय सिलाई का काम करते हैं। जिनकी बढुआ गोदाम बाजार में दुकान है। सोमवार की सुबह दीपक अपने पिता की दुकान खोलने गया था। थोड़ी देर बाद जब उसके पिता दुकान पर पहुंचे तो दीपक को फंदे से लटका देख सन्न रह गए और दहाड़े मारकर रोने लगे। शोर सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपक का आठ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसकी दो लड़कियां और एक लड़का है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें