मऊ के सूरजपुर क्षेत्र के टेसूपार विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध मुहम्मदपुर हसनपुर गांव में शनिवार की रात लगभग आठ बजे विद्युत ट्रांसफार्मर पर 11 हजार वोल्टेज का तार टूटकर गिर गया। इससे गांव के लगभग सैकड़ों घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिसके कारण लोगों के घरों के पंखे, टीवी, बल्ब, इनवर्टर सहित लाखों का सामान जल गए। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
ग्रामीणों ने विद्युत उप केंद्र टेसूपार पर सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराया। क्षेत्र के टेसूपार विद्युत उपकेंद्र से मुहम्मदपुर हसनपुर ग्राम सभा में विद्युत आपूर्ति की जाती है। शनिवार की रात लगभग आठ बजे गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर पर 11 हजार वोल्टेज का तार टूटकर गिर गया। इससे घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। घरों के बाहर विद्युत तारों में स्पार्किंग व घरों में बल्ब के टूटने, सामान को जलता देख लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल कर भागने लगे। कुछ देर तक गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों की सूचना पर आपूर्ति ठप करा दी गई। विद्युत विभाग द्वारा बार बार ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है लेकिन बार-बार फूूूूूंक जा रहा है। जर्जर तार के आपस में टकराकर टूटने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।