फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पड़ोसी का झगड़ा सुलझाने पहुंचीं पूर्व महिला बीडीसी सदस्य की लाठी से पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Fri, 16 Sep 2022 04:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के बहादुर गांव में गुरुवार रात दो लोगों के बीच हो रहे मारपीट के दौरान बीचबचाव करने पहुंची महिला पर एक पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
पूर्व महिला बीडीसी की हत्या से परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के बहादुर गांव में पड़ोसी का झगड़ा सुलझाने पहुंचीं पूर्व महिला बीडीसी सदस्य की लाठी और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मृतका की पुत्री की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार देर रात घटी इस घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति है। गांव में फोर्स तैनात है।

विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बहादुर गांव निवासी दीपिका भारती ने बताया कि बीती रात उसके पड़ोसी दयानंद और विक्रम चौहान में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर उसकी मां व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गावती देवी (50) मौके पर पहुंची और दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया।

पिता-पुत्र समेत पांच पर हमले का आरोप

आरोप लगाया कि इस बात से खुन्नस खाकर विक्रम चौहान और उसके पुत्र विनय, अजय, चन्द्रकेश और हरिकेश ने मां पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक गांव के अन्य लोग मौके पर जुटते तबतक हमलावर भाग गए। आनन-फानन मां को लेकर अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उधर, विवाद में एक महिला की हत्या की सूचना मिलने पर दोहरीघाट पुलिस पहुंची। एसओ दोहरीघाट हरीशंकर सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। मृतका की पुत्री की तहरीर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

घटना से हतप्रभ गांव के लोग

मामूली विवाद में पूर्व महिला बीडीसी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या से ग्रामीण हतप्रभ हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका बेहद व्यावहारिक थी। उनके पति को कुछ साल पहले लकवा मार गया है। पूर्व महिला बीडीसी की मौत से उनकी पांच बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के दूसरे दिन भी शुक्रवार को गांव में मातम पसरा रहा। गांव में फोर्स तैनात है। 
पढ़ेंः  'सरकार आते ही होगा हिसाब-किताब' मामले में अब्बास अंसारी और उसके भाई के खिलाफ वारंट जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें