पुलिस लाइन मे विधिक साक्षरता शिविर में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कु
- फोटो : MAU
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान मे चलाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पैनल अधिवक्ताओं और पुलिस कर्मियों ने प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए लोगों को विधिक जानकारी दी। तथा पंफलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवर मित्रेश सिंह कुशवाहा और अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने पुलिस लाइनके सभागार मे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे चल रहे 35 पीआरवी वैन के कर्मचारियों को विधिक जानकारी दी। साथ ही सभी से गांव-गांव में जाकर घर घर लोगों को विधिक जानकारी देने शासन की योजनाओं की जानकारी देने तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उनकी योजनाओं की जानकारी के लिए पंफलेट उपलब्ध कराते हुए उसे आम जन मे वितरण करने का निर्देश दिया। एएसपी ने बताया कि जनपद में कुल 35 पीआरवी वैन डायल 112 है ,जिसमें तीन पुलिकर्मी होते हैं, जो जिले के कोने कोने में अपराध नियंत्रण का काम करती हैं ।अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पीवीआर वी वैन लोगों को डोर टू डोर जाकर विधिक रुप से जागरूक करेगी। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के सहयोग के बाद जिले में लगभग 3 से 4 लाख लोगो को प्रत्येक दिन विधिक रुप से जागरूक किया जाएगा।