फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: सड़क हादसे में बिजली कर्मी की मौत, देर तक पानी भरे गड्ढे में पड़ा रहा शव, ग्रामीणों ने देखा तो रह गए सन्न

Thu, 02 Sep 2021 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

बाइक दुर्घटना में निजी कंपनी के विद्युत कर्मी की मौत हो गई, जिसका शव काफी देर तक सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पड़ा रहा। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। घोसी-मझवारा मार्ग पर बरूहां चट्टी के पास यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बरूहां चट्टी गांव के पास गुरुवार की सुबह बाइक दुर्घटना में मृत युवक का शव मिला। लाश को देखते ही लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान ओरियंट कंपनी में कार्यरत लाइनमैंन के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र स्थित विडोहर गांव निवासी श्रवण राजभर(32) पुत्र स्व. रामसूरत घोसी में ओरियंट कंपनी लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था। बुधवार की रात वह मझवारा में किसी परिचित के यहां गया था। वहां से लौटते समय उसकी बरूहां के पास किसी वाहन से टक्कर हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने सुबह उसका शव सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में देखा तो सन्न रह गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर परिजन पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सात वर्षों से घोसी में ही रहकर नौकरी कर रहा था। मृतक के दो बच्चे हैं, पत्नी राधा और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें