फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: चपरासी को बंधक बनाकर बीआरसी कार्यालय से चोरी, नकाबपोशों ने उड़ाए कंप्यूटर और सीसीटीवी

Wed, 01 Sep 2021 10:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खुखुंदवा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र से मंगलवार की देर रात नकाबपोश चोरों ने चपरासी को बंधक बनाकर कीमती सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह चपरासी ने चोरी की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस डॉग स्क्वॉयड के साथ पहुंच गई और मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोपागंज थाना के ग्राम सभा खुखुंदवा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र बना हुआ है। जहां कार्यालय की सुरक्षा के लिए विभाग के चपरासी रमाकांत राय रात में रुकते हैं। मंगलवार की रात भी रमाकांत कार्यालय में सो रहा था। चपरासी के अनुसार, रात दो बजे करीब तीन नकाबपोश चोर केंद्र के मुख्यगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस आए।

चोरों ने उसे उठाकर जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल छीन कर बाहर फेंक दिया। इसके बाद चोरों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र में रखे दो कंप्यूटर, दो प्रिंटर चोरी कर लिए। साथ ही दो सीसीटीवी कैमरा और डीबीआर उठा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर चोरों के जाने के बाद बुधवार की भोर पांच बजे चपरासी ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम को दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल इसकी सूचना कोपागंज पुलिस को दी।

मौके पर थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। इस मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक संसाधन केंद्र में पांच कंप्यूटर और रखे हैं, लेकिन चोर दो कंप्यूटर ले गए हैं, जिस पर कार्य होता था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें