फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र विरोधी है वर्तमान सरकार: दिलीप पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देशन में चलाए जा रहे समाजवादी सदस्यता अभियान के क्रम में मंगलवार को डीसीएसके पीजी कॉलेज में ऑनलाइन सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने समाजवादी पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रभारी ललित सिंह बिट्टू ने कहा कि काफी उत्सुकता के साथ छात्र समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ना चाह रहे हैं। छात्र सभा जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्र विरोधी है। छात्रों की छात्रवृत्ति कम आने के कारण गरीब, कमजोर छात्रों को पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। इस मौके पर खुशहाल सिंह, जिला महासचिव अखिलेश भारती, जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह प्रिंस, कृष्णा यादव, अभय यादव, शशिराज यादव, मुलायम बागी, जिला सचिव फ़ैयाज अहमद, कार्तिक श्रीवास्तव, आजम अंसारी, यशवंत यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें