फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे किशोर की लाश दूसरे दिन मिली पुल के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के अतरारी धौरहरा घाट स्थित तमसा नदी में शुक्रवार की दोपहर एक बजे नहाहाने के दौरान नदी में डूबे किशोर की लाश दूसरे दिन शनिवार की सुबह छ: बजे तमसा नदी पुल के पास उतराई मिली। पुलिस शव को पंचनामा के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बताते चले आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का निवासी मुहम्मद अयूब (17) अपने छह साथियों के साथ शुक्रवार को धौरहरा के पास तमसा नदी में नहाने आया था। नहाते समय अयूब गहरे पानी में चला गया। नदी का का बहाव अधिक होने के कारण युवक डूबने लगा और वह नदी में समा गया। उसके साथियों ने अयूब को तलाशने का प्रयास किया लेकिन उसका पता न चलने पर निराश होकर रोते चीखते चिल्लाते घर पहुंचे। इधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस दो गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशने में जुट गई। नदी में घंटों युवक की तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। देर रात हो जाने पर उसका तलाश बंद कर दी गई। शनिवार को तड़के से फिर युवक की तलाश गोताखोरों की मदद से शुरु की गई, घंटों की तलाश के बाद किशोर का शव मुहम्मदाबाद गोहना तमसा नदी पुल के पास से सुबह छ: बजे मिली। पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि पंचनामा के बाद परिजनों के अनुरोध पर उन्हें सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें