फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ास के दो किशोरों ने मांगी थी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार को सराय गनेश निवासिनी विमला देवी चौहान को पुत्र की जान मारने की धमकी देकर दो लाख रंगदारी मांगने की घटना का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने शनिवार को दो किशोरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों क्रिकेट कोचिंग खोलने के लिये धमकी देकर रुपया कमाना चाहते थे। घोसी कोतवाली के सराय गनेश निवासिनी विमला देवी चौहान पत्नी रूपचंद्र को 28 जुलाई से लेकर 7 अगस्त के बीच एक मोबाइल नंबर से इलाहाबाद में पढ़ रहे पुत्र की हत्या की धमकी देकर दो लाख रुपयों की मांग गई। विमला ने कोतवाली पुलिस को 8 अगस्त को तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज तफ्तीश में जुटी थी। जांच में मोबाइल पर रंगदारी मांगने वाला युवक विमला देवी के पड़ोस का विष्णु चौहान पुत्र हरिवंश निकला। जब पुलिस ने उससे पूछताछ किया तो बताया कि मोबाइल को उसका भाई संतलाल प्रयोग करता है। पुलिस ने जब संतलाल से पूछताछ किया तो बताया कि इस मोबाइल से गांव के ही आनन्द चौहान (15 पुत्र अहिलाल और दिवाकर चौहान (14 ) पुत्र नन्द लाल डेढ़ माह पूर्व प्रयोग किये थे। आनन्द ने बताया कि सिम गांव के ही दिवाकर चौहान के पास है। पुलिस ने सिम बरामद किया। पुलिस को बताया कि इस सिम को माउरबोझ के पास से क्रिकेट खेलने के समय फील्ड में पाया था। इस बात सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि रुपये पाने की ललक में किशोरों ने यह कृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें