फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी के निकट बालक से किया कुकर्म,आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के निकट बालक से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बालक के साथ कुकर्म करने के अपराध में अवयस्क के विरुद्ध पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भुक्तभोगी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति का सात वर्षीय पुत्र सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मिठाई की दुकान पर दूध पी रहा था। इसी दौरान निकटवर्ती एक मोहल्ले का 16 वर्षीय किशोर, बालक को फुसलाकर अपने साथ ले गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रखें खोखा दुकान के पीछे उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। बालक किसी तरह अपने घरपहुंचा और घटना की जानकारी पिता को दी। पिता ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालक को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, आरोपी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पुत्र को दूसरे पक्ष ने मारा पीटा। जिससे उसके गुम चोट आई है। थाना इंचार्ज अवनीश यादव का कहना है कि दोनों पक्षों की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भुक्तभोगी बालक को मेडिकल के लिए भेजा गया है तथा उसके कपड़ों को भी सील कर दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें