मधुबन। थाना क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव में नहर के पास अपनी मकान में सो रहे मामा भांजे को कुछ मनबढ़ों ने लाठी डंडे व तेज धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा था।
बताया जाता है कि जावेद पुत्र अब्दुल हमीद और उसका मामा वाहिद पुत्र दुबरी अपने मकान पर सो रहे थे। इसी बीच शनिवार की देर रात कुछ मनबढ़ युवकों ने जाकर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित घायलों ने अज्ञात लोगों के नाम से तहरीर दिया है। ब्यूरो