फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बैग पर जय भीम लिखा देखकर शिक्षक ने छात्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाने में बुधवार को एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर कक्षा पांच में पढ़ने वाले छात्र को मारने पीटने का आरोप लगाया। बताया कि उसके पुत्र ने स्कूली बैग पर जय भीम लिख दिया थ। जिस पर शिक्षक आपे से बाहर हो गए। उधर थाने पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र देने वाले व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उसका पुत्र विद्यालय पहुंचा। स्कूल बैग पर जय भीम लिखा देकर शिक्षक भड़क गया और बेटे की पिटाई कर दी। घर लौट कर छात्र ने घटना की सूचना परिवार के सदस्यों को दिया। नाराज परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचे। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ गांव के लोग भी मधुबन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें