फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े पांच लोगों ने युवक का अपहरण कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र स्थित सबेसर गांव के पास से बदमाशों ने बुधवार की सुबह नौ बजे एक व्यक्ति का बाइक सहित अपहरण कर पाहों के पास स्थित एक कमरे में बंद कर दस हजार रुपये व अंगूठी लूट लिए। दिन दहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद भुक्तभोगी ने थाने में एक नामजद और छह अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दिया। कछवां थाना क्षेत्र के दियाव गांव निवासी सुभाष प्रजापति पुत्र गुरु प्रजापति 28 वर्ष मंगलवार को सुबह चुनार जाते समय पूर्व से परिचित अपने एक मित्र की पत्नी को सबेसर गांव के पास देखकर रूक गया और उसका हाल चाल पूछने लगा। तभी उसके दोस्त की पत्नी के गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया। जैसे ही महिला सुभाष से बात करके कुछ दूर निकली वैसे ही उसके गांव के लोग आए और सुभाष प्रजापति को मारते पीटते हुए तमंचा सटाकर पाहों गांव स्थित एक मकान में ले गए। आरोपियों ने सुभाष को कमरे में बंद कर जमकर पीटा और उसके पास मौजूद दस हजार रुपया व अंगूठी लूट लिए। शाम पांच बजे शोरगुल मचाने पर आरोपियों उसे कमरे में ही छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने पर घायल सुभाष ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर एक नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। कछवां थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें