फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाने की पुलिस ने क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ चोरियों का खुलासा करते हुए तीन को गिरफ्तार किया। पुलिस की माने तो पकड़े तीनों चोरों ने चोरी की 11 घटनाओं को अंजाम दिया। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के आभूषण के साथ 47 सौ रुपया नगद बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

सीओ नगर राजकुमार ने प्रेसवार्ता करके बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सरायलखंसी थाने की पुलिस ने सलहाबाद मोड़ पर अंबेडकर प्रतिमा के पास बैठे संदिग्धों की जांच करने के लिए पहुंची। इस दौरान पुलिस को अपनी ओर आते देख पांचों आरोपी भागने लगे। पुलिस के जवानों ने आरोपियों को दौड़ाकर दबोचा। इस दौरान तीन तो दबोचे गए लेकिन दो भागने में सफल रहें।पकड़ गए आरोपियों में गौरी और मिट्टू पुत्र छोटू सरायलंसी थाना क्षेत्र के सरयां रघुनाथपुर गांव के, हरिनाथ पुत्र हरिदेव गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने के रामपुर पतारी गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार फरार हुए आरोपियों में श्यामदेव और श्यामसुंदर पुत्रगण हरिदेव गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने के रामपुर पतारी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपया मूल्य का आभूषण 47 सौ रुपया नगद बरामद हुआ। सीओ नगर ने बताया कि आरोपियों ने थाना क्षेत्र में करीब चोरी की 11 घटनाओं को अंजाम दिया है। बरामद आभूषणों में से चोरो ने कुछ बरलाई गांव से तथा कुछ जेवरात मजखनी, उस्मानपुर और ताजपुर से चुराया था। आरोपी सेंधमारी सहित अन्य चोरी के हथकंडों को अपनाकर घटना को अंजाम देंते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें