फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन घोसी के समीप सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध घायल हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भांजे ने अज्ञात चालक के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली के घोसी नगर के इस्लामपूरा परती निवासी कलीमुल्लाह (60) पुत्र मसीउद्दिन सोमवार की सुबह करीब 9 बजे रेलवे स्टेशन स्थित एक चाय के दुकान से चाय पीकर वापस घर जा रहा था। जहां मऊ की तरफ दोहरीघाट की ओर आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें वें गंभीर रुप से जख्मी हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को घोसी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के लिए मऊ ले जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भांजे मोहम्मद शोहैब पुत्र अबुल हसन ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय का गुहार लगाया है। उधर घोसी कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें