दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को घर में घुसकर मनबढ़ ने किशोरी से छेड़छाड़ की। मौके पर पहुंची किशोरी की भौजाई ने विरोध किया तो मनबढ़ ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही दबंग दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की शाम को ुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को दिन में दस बजे गांव का युवक गोलू उर्फ अनुराग राय पुत्र कमलेश राय गांव में ही एक किशोरी को घर में अकले देख घुस गया तथा उससे दुराचार का प्रयास करने लगा। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर घर में ही दूसरे कमरे में आवाज सुनकर उसकी भौजाई दौड़ पड़ी। वही युवक के चंगुल से किशोरी को बचाने का प्रयास करने लगी इसपर युवक क्रोधित होकर युवती व उसके भौजाई को मारपीट कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया जिसमें युवती की भाभी की दाहिनी बाँह टूट गई।इसके बाद घर से बाहर गये परिजन भी मौके पर पहुंच आये। किशोरी की भाभी ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद़्ध पास्को एक्ट तथा एससी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोहरीघाट पर लाया गया तथा चिकित्सको ने हालत गम्भीर देख कर जिला अस्पताल के लिये रिफर कर दिया।