दीवानी कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता को बुधवार की शाम और गुरुवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पांच लाख रुपये की मांग किया, साथ ही रुपयान देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना एसपी से लेकर अन्य अधिकारियों को दिया। इसके बाद भी पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित और परिवार के सदस्य काफी परेशान नजर आए।
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमलिया निवासी रामरतन निषाद पुत्र सीताराम ने बताया कि पहले उसे बुधवार की सुबह को किसी अज्ञात ने फोन करके उसका नाम पूछा। इसके बाद वह उसे धमकी दिया। बोला मुझे अधिवक्ता रामरतन निषाद की हत्या करने के लिए सुपारी मिली है। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार बुधवार को उसे कई बार फोन आया। इस पर वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस बाबत कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अभी कोई कार्रवाई नहीं की। इसबीच गुरुवार की सुबह सुबह उसे पुन: फोन आया, इस दौरान धमकी देने वाले ने उससे पांच लाख रुपये फिरौती के रुप में मांगा। पीड़ित के अनुसार धमकी देने वाले ने उसे रुपया इंदारा पहुंचाने के लिए कहा। अधिवक्ता ने बताया कि वह इस बात की सूचना पुलिस अधीक्षक को दिया। धमकी मिलने से अधिवक्ता के साथ उसके परिवार के लोग भी भयभीत है।