घोसी। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरो ने पीछे से सेंध काटकर स्ट्रांगरूम तक पहुच गए। स्ट्रांगरूम तोड़ने में नाकाम रहने पर चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग के रखे सीपीयू, हार्ड डिस्क अपने साथ ले गए। बैंक में चोरी का प्रयास की जानकारी गुुरुवार को सुबह बैंक खोलने के दौरान हुई। बैंक प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार के सूरजपुर मार्ग पर काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण की शाखा बाजार निवासी मोहम्मद अरशद के मकान में है। बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बैंक में सेेंध लगाकर बैंक के अंदर घुस गए और स्ट्रांगरूम तोड़कर नकदी की चोरी का प्रयास किया। लेकिन नाकाम रहने पर चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्ड वाला सीपीयू, हार्ड डिस्क स्त्रत्त्भी खोल ले गए। बताया जा रहा है कि बैंक के पीछे खाली जगह में मकान मालिक की गिट्टी, बालू की दुकान है। जहां चोरों ने डंप गिट्टी के ढेर पर खड़े होकर पहले बैंक के पिछले हिस्से में जर्जर हो चुकी खिड़की के जाली तोड़कर अंदर की स्थिति जानी। उसके बाद बैंक के बाथरूम के पीछे की लकड़ी की खिड़की को दीवाल से तोड़ कर निकाल कर बैंक के अंदर प्रवेश कर गए। जहां चोरों ने बैंक के बाथरूम से सटे स्ट्रांगरूम के चैनल के ताले को तोड़ कर उसको खोलने का असफल प्रयास किये। बैंक में चोरी का प्रयास की जानकारी प्रबंधक राकेश यादव को गुुरुवार को बैंक खोलने के दौरान हुई। बैंक प्रबंधक ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया था।
काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक सुल्तानपुर में चोरो ने पीछे पहुच कर जिस तरह से आराम से बाथरूम की खिड़की को निकाल कर अन्दर प्रवेश किया।उससे बैंक की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।लकड़ी की खिड़की को दीवाल में बहुत मजबूती से नही लगाया गया था।बैंक का कैशरूम बाथरूम से सटे है।चोरो ने कैशरूम के चैनल को तोड़ देने के बाद उसको खोलने में नाकाम रहे।यही नही चोरो को बैंक के कमरों के साथ बाहर की पूरी जानकारी थी।