नगर क्षेत्र के भीटी स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को प्रकाश नर्सिंग स्कूल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें छात्राओं ने कैंडिल जलाकर सेवा करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि डा.एसएन खत्री, विशिष्ट अतिथि डा.पीएल गुप्ता व प्रकाशचंद राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद नर्सिंग की छात्राओं ने सभी अतिथियों को बूके देकर उनका स्वागत किया।
छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य एचएन आर गुप्ता ने सभी छात्राओं को सेवा करने की शपथ दिलाई। जिसके बाद छात्राओं द्वारा कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसने सबका मनमोह लिया। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा.एसएन खत्री ने कहा कि बड़े ही हर्ष की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां नर्सिंग के क्षेत्र में आ रही है। न्यूरो सर्जन सचिन सिंह ने कहा कि मरीजों की सेवा ही नर्सिंग का मल उद्देश्य है। स्कूल के प्रबंधक मनीष राय ने अभिनंदन किया।