फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी युवती प्रेमी के साथ गिरफ्तारः  फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद , इसलिए आई थी भारत 

Mon, 22 Nov 2021 11:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

फेसबुक के माध्यम से युवती ने मऊ निवासी युवक से दोस्ती की। इसके बाद शादी के लिए बांग्लादेश से भारत आ गई। मऊ पहुंचने के बाद प्रेमी ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया।
विज्ञापन
मऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई बांग्लादेशी युवती और युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मऊ जिले की पुलिस ने बांग्लादेश की एक युवती को रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मऊ जनपद निवासी उसका प्रेमी भी पकड़ा गया है। पुलिस ने युवती के कब्जे से भारत और बांग्लादेश के दो फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद किए।

विज्ञापन


शहर कोतवाली में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।  युवती की पहचान फरजाना खातून उर्फ सोना राजभर (26) निवासी असनारा, थाना मधुपुर, जिला तंगेल, बांग्लादेश और युवक की पहचान गुलशन राजभर (25) निवासी युसूफपुर ड़ाडी, थाना कोपागंज के रूप में हुई है।

युवती ने बताया कि जार्डन में नौकरी के दौरान फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती गुलशन कुमार से हो गई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। युवती अक्तूबर 2020 में बांग्लादेश आई। वहां से नाव से भारत में पश्चिम बंगाल आ गई। वहां से बस से कोलकाता आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई में खुलवाया खाता

वहां गुलशन उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद फरजाना को लेकर गुलशन अपने गांव आ गया। फिर उसने सोना राजभर पत्नी गुलशन राजभर के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद दोनों ने विवाह के संबंध में नोटरी शपथ पत्र बनवाया तथा एसबीआई में खाता भी खुलवाया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें