नगर के सिकटिया स्थित मऊ मार्डन स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी मौजूद रहे।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने 100 मीटर, 400 मीटर की दौड़ धीमी तथा तेज, रिले रेस, ड्रिल, आदि का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तैयब पालकी ने कहा कि खेल से बच्चों में मानसकि और शारीरिक विकास होता है। ऐसे में बच्चों को अनुशासन में रहकर हर खेल खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल के साथ पढ़ाई भी बहुत आवश्यक है। विद्यालय के प्रबंधक हामिद अनवर ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मऊ मॉडर्न स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस आयोजित किया गया । जिसमें बच्चों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य नासिर अनवर ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्य रुप से हाजी इरफान, सालीम अंसारी, डॉक्टर राशिद अंसारी, मीना सिंह, आमिर अनवर, रेनू उपाध्याय ,हरिंदर, उमा, दीपक अजीत, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।