कोपागंज। समाजवादी पार्टी की बैठक कैंप कार्यालय पर रविवार को समाजवादी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें समाजवादी पार्टी तथा बहुजन पार्टी के महागठबंधन पर खुशी का इजहार करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाईं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शैलेंद्र यादव ने कहा कि आज इस गठबंधन से डॉ. आंबेडकर तथा लोहिया का सपना साकार होगा। इस गठबंधन से आज गरीब किसान, दलित, बुनकर, पिछड़े व अल्पसंख्यक को ध्यान में रखते हुए उनके दुख-दर्द को ध्यान दिया जायेगा। यह गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के सपने को ध्वस्त करते हुए आखिरी कील ठोंकने का कार्य करेगी। बैठक में कुद्दूस अंसारी प्रवीण चौरसिया, नेसार अहमद, अशोक यादव, हामिद अंसारी, बन्ने खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।