फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक को पीट कर 46 सौ रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर पांच मनबढ़ों ने सवारियों से भरी एक बस को रोककर परिचालक से मारपीट की और उसके पास रखी 46 सौ रुपये छीनकर फरार हो गए। परिचालक ने थाने में तहरीर दी। उधर, पुलिस मामले को दो पक्षों का विवाद बता रही है।
विज्ञापन

तहरीर में बस परिचालक प्रदीप जायसवाल ने बताया कि वह मऊ से मधुबन के बीच चलने वाली एक निजी बस में परिचालक है। बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे मऊ से सवारी लेकर बस मधुबन जा रहा था। बस रईसा गांव के पास पहुंची थी कि पांच युवकों ने बस रुकवाया और बस में जबरदस्ती सवार हो गए। आरोप लगाया जैसे ही बस चली तो युवकों ने मारपीट कर उसके पास मौजूद 46 सौ रुपये की छीन लिए और चलती बस से कूद कर फरार हो गए। कोपागंज एसओ हरीराम मौर्या ने बताया कि मामला छिनैती का नहीं है, यह मामला आपस में विवाद का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें