फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2040 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गरीबों को उनके घर के पास समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को जिले में 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2040 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। वहीं मेले के दौरान पीएचसी प्रभारियों ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में मरीजों को जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर के चारों अर्बन हेल्थ सेंटर भरहु का पूरा, हनुमान नगर, छोटी महरनिया, डोमनपुरा में मेले का आयोजन हुआ। भरहु का पूरा में पहुंचे 45 महिला, 17 पुरुष और पांच बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण तीन चिकित्सकों ने किया। इसी क्रम में हनुमान नगर में दो मेडिकल ऑफिसर द्वारा 61 मरीज, डोमनपुरा में 44 तथा छोटी महरनिया में 70 मरीजों की जांच की गई। इसी क्रम में मधुबन पीएचसी पर 71, अमिला पीएचसी पर 63, अदरी पीएचसी पर 42, चिरैयाकोट पीएचसी पर 93, खुरहट पीएचसी पर 49 मरीजों की जांच की गई। कुल 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 137 मेडिकल ऑफिसर तथा 315 स्वास्थ्यकर्मियों ने 2040 मरीजों की जांच की। इसमें 919 महिला मरीज और 904 पुरुष मरीज थे। इस दौरान 217 बच्चों की जांच की गई। आयुष्मान योजना के 54 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम नारायण दुबे ने बताया कि सभी स्थानों पर मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाएं प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें