फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने दिव्यांगजनों को वितरित किया यूडीआईडी कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की तरफ से दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय डेटा बेस तैयार करने के क्रम में दिव्यांगजनों को यूनिवर्सल आईडी प्रत्येक जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से जारी किया जाना है।
विज्ञापन

यूनिर्वसल आईडी कार्ड के लिए दिव्यांगजन को निर्धारित वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करने के उपरांत मुख्य चिकित्साधिकारी और चिकित्सा दल द्वारा दिव्यांगजन का परीक्षण कर यूनिवर्सल आईडी के लिए पात्र पाए जाने पर संस्तुति की जाएगी। चिकित्सा दल के संस्तुति के बाद यूडीआईडी कार्ड भारत सरकार द्वारा चयनित एजेंसी द्वारा कार्ड प्रिंट कर आधार कार्ड की भांति कार्ड सीधे दिव्यांगजन के मूल निवास पर डाक द्वारा प्रेषित किया जाएगा। सभी यूडीआईडी कार्ड आधार कार्ड से लिंक रहेंगे। यूनिर्वसल आईडी कार्ड रोडवेज, रेलवे एवं दिव्यांगजन के पहचान पत्र तथा किसी सरकारी लाभ प्राप्त करने में भी सहयोगी होगा। समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी ने गुड़िया देवी पत्नी राजकुमार पटवा, अमीना खातून पत्नी मोहम्मद इलियास, राजमुनि चौहान पत्नी खेदू चौहान, मनोज सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह, मंतोष कुमार सिंह पुत्र सतीराम पासी, अजमत अली पुत्र शाकिर अली, अंसार अहमद पुत्र स्व. एकलाख अहमद, संजय सिंह पुत्र मुराली सिंह, शकील पुत्र फैयाज अहमद, मिथिलेश कुमार पुत्र त्रिवेणी को यूडीआईडी कार्ड वितरण किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें