फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक भोज में बच्चों ने राष्ट्रीय एकता को किया प्रदर्शित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्राथमिक विभाग के बच्चों की तरफ से मंगलवार को भव्य सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया। बच्चों की बैठक व्यवस्था ज्यामितीय के विभिन्न आकृतियों के अनुसार थी, जो इस अवसर को चार चांद लगा रहा था। विभिन्न धार्मिक जातिगत मानसिकता को परे रखते हुए बच्चों ने भोजन की साझेदारी कर मौजूदा समय की सामाजिक, धार्मिक चुनौतियों का बहुत ही उचित ढंग से जवाब दिया। साथ ही राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित किया। बच्चों ने शिक्षकों और प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में सर्वधर्म समभाव को ध्यान में रखकर भोज किया। कालेज के प्राचार्य बी राम ने बच्चों को सामुदायिक भोज की आवश्यकता और महत्व पर विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के अंत में प्रांगण की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें