फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया पर थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अधर्म पर धर्म की जीत के पर्व दशहरा के उपलक्ष्य में डांडिया का आयोजन किया गया। प्रेम व सौहार्द के वातावरण के बीच सांस्कृतिक संध्या में युवा डांडिया करते हुए झूम उठे। कार्यक्रम का आयोजन ब्रजवासी सेवा समिति द्वारा बॉलीवुड डांडिया नाइट व रावण दहन कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।
विज्ञापन

रावण के पुतले में अग्नि प्रज्ज्वलित कर समिति संस्थापक शशिभानु गर्ग ने कहा कि यह अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। इसे उल्लास पूर्वक मनाने की परंपरा चली आ रही है। कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत मुंबई से आए बैंड, साउंड व लाइट के आकर्षण से संपूर्ण कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो गया। रंगबिरंगी लाइटें, एलईडी बाल, डीजे ने संपूर्ण स्थल को वॉलीबुड के माहौल में रंग दिया।
उसके बाद वॉलीबुड की प्रमुख डांडिया सिंगर ज्योति, काजल, जाकीर व शुुभम के तरानों से कार्यक्रम स्थल खुशनुमा हो गया। इस दौरान उपस्थित महिला पुरुष और बच्चे डांडिया लेकर देर रात तक थिरकते रहे। एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान दशानंद के दहन के दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज भार्गव, रितेश शालिनी, सोनल अग्रवाल, मनोज लता अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, काजल अग्रवाल, राजीव बंसल, राजकुमार रद्दी, अनिल सोनी, मनोज भार्गव, दिलीप बंसल, मुकेश गुप्ता, पंकज गर्ग, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें