मथुरा। जनपद के युवाओं ने आईआईटी के लिए जारी परीक्षा परिणाम में बेहतर रैंकिंग हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शहर में संस्कार मित्तल ने 235वीं रैंक, राया ब्लॉक के गांव मदैम निवासी कोसलेस गौतम ने 1047 वीं और नौहझील ब्लॉक के गांव बरौठ निवासी अजय चौधरी ने 1521वीं रैंक हासिल की है।
बीते दिवस जारी आईआईटी जेईई के जारी परीक्षा परिणाम में पिछले सालों के मुकाबले इस बार बेहतर परिणाम सामने आए हैं। मथुरा शहर के चिकित्सक डॉ.राजीव मित्तल के बेटे संस्कार ने इसमें 235वीं रैंक हासिल की है। दिल्ली के कॉलेज से 12वीं 98 प्रतिशत अंकों के साथ करने वाले संस्कार की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. नगेंद्र गौड़, उपाध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज, सचिव डॉ. शशांक अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।
गांव मदैम निवास रिटायर्ड फौजी तरुण कुमार गौतम के पुत्र कोसलेस गौतम ने ऑल इंडिया रैंक 1047 तथा ईडब्ल्यूएस रैंक 87वीं प्राप्त की है। कोसलेस ने हाईस्कूल की परीक्षा मथुरा कैंट केंद्रीय विद्यालय से तथा इंटर नालंदा अकादमी कोटा से की है। नौहझील ब्लॉक के गांव भूरगढ़ी (बरौठ) निवासी अजय चौधरी पुत्र महादेव ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया में 1521वीं रैंक हांसिल की है। महादेव किसान हैं।
उनका बड़े बेटे त्रिलोक चौधरी ने भी रूस में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। एक भाई सुखदेव दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहा है। अजय की सफलता पर जाट न्यास पालखेड़ा के अध्यक्ष चौ. प्रताप सिंह, सचिव भगवती प्रसाद चैयरमैन, एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर रूपेश चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. अनुभव लोधी, रालोद नेता योगेश नौहवार, राकेश प्रधान, केदार सिंह प्रधान बधाई दी है।