फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेट दर्द से परेशान युवक ने यूट्यूब देखकर खुद कर डाला ऑपरेशन, सर्जरी कर लगाए 11 टांके; फिर पहुंचा अस्पताल

Thu, 20 Mar 2025 03:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक युवक ने ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस युवक ने खुद का ही ऑपरेशन कर डाला। इतना ही नहीं सर्जरी के बाद उसने 11 टांके भी लगाए और फिर अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन
मथुरा। अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में पेट दर्द से पीड़ित युवक ने ऐसी हरकत कर डाली, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस युवक ने यूट्यूब से देखकर खुद ही अपना ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के लिए वो मेडिकल से सुन्न करने का इंजेक्शन, ब्लेड और अन्य सामान लेकर आया। ऑपरेशन करने के बाद उसने पेट में 11 टांके भी लगाए। इसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ी, तो वो दर्द से चीखने लगा। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चाची का धोखा सह न सका... छह बच्चों की मां से लगाया दिल, पत्नी की भी न सुनी; इस हाल में मिली युवक की लाश
 

इसलिए खुद ऑपरेशन करने की ठानी
राहुल ठाकुर ने बताया कि सुनरख निवासी चाचा राजा बाबू (32) पुत्र कन्हैया ठाकुर कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थे। वह कई बार डॉक्टरों से इलाज करा चुके थे, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। 18 साल पहले उनका अपेंडिक्स का ऑपरेशन हो चुका था, जिसके बाद से उन्हें बार-बार पेट दर्द की शिकायत रहती थी। लगातार दर्द से तंग आकर उन्होंने खुद ही अपना ऑपरेशन करने की ठान ली।

ये भी पढ़ें -  यूपी न्यूज: 28 पेड़ों की वजह से अटका था 500 करोड़ रुपये का ये प्रोजेक्ट, अब इस शर्त पर मिली काटने की अनुमति


 

सुन्न कर चीर दिया पेट 
राजा बाबू ने डॉक्टरों की तरह इंजेक्शन लगाकर खुद को सुन्न किया। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से अपना पेट चीर दिया। शुरुआत में दर्द का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म हुआ वह तड़पने लगा। इस दौरान उसने पेट में 11 टांके भी लगा लिए। फिर भी दर्द से राहत नहीं मिली। वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। युवक की चीखें सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती कर लिया है और उसका इलाज जारी है। 

ये भी पढ़ें -  Agra News: 15 लाख हड़पने की साजिश...दोस्त को दे आया रकम, फिर किया ऐसा नाटक; पुलिस भी चकरा गई


 
विज्ञापन

जानलेवा हो सकता है ऐसा कदम
डॉक्टरों का कहना है कि बिना उचित जानकारी के ऐसा कदम उठाना जानलेवा हो सकता था। राजा बाबू की हालत फिलहाल स्थिर है। उसका उपचार किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें -  Sanjali Murder Case: पेट्रोल डालकर जिस संजलि को जला दिया था जिंदा...परिवार की आज ये हालत, संजो रखी हैं यादें


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें