शादी से जुड़ा है विवाद
यह भी बताया कि धर्मेंद्र और हेमा ने शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। इस्लाम से ही दोनों ने शादी की थी। उनके मंदिर में प्रवेश से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। ये मामला सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें - World Sparrow Day: चंबल के आंगन में फुदक रहीं गौरैया, 7500 पहुंची संख्या; चहचहाहट से आबाद हो रहीं वादियां
ये बोलीं सांसद हेमा मालिनी
वहीं मामले में सांसद हेमा मालिनी का कहना है कि उनका कोई विरोध जगन्नाथ भगवान के दर्शन के दौरान नहीं हुआ और न ही उन्हें ऐसी जानकारी है। वह सनातनी हिंदू हैं और रहेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि 2014 में मथुरा से सांसद पद के लिए नामांकन के दौरान भी कुछ लोगों ने इस्लामिक होने की बात कहते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। जांच के बाद प्रशासन ने पुष्टि न होने पर आपत्ति खारिज कर दी थी।
ये भी पढ़ें - यूपी न्यूज: 28 पेड़ों की वजह से अटका था 500 करोड़ रुपये का ये प्रोजेक्ट, अब इस शर्त पर मिली काटने की अनुमति
इंदिरा को भी पुरी मंदिर में नहीं मिला था प्रवेश
पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में गैर हिंदू के प्रवेश को लेकर दशकों से विवाद चला आ रहा है। 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी मंदिर के सेवायतों ने दर्शन करने से रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने मंदिर के पास स्थित पुस्तकालय से पूजन किया था। मंदिर प्रशासन का कहना था कि इंदिरा गांधी का विवाह पारसी फिरोज गांधी के साथ हुआ है, जो पारसी हैं। ऐसे में उन्होंने इंदिरा को हिंदू मानने से इन्कार कर दिया था।