फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश मिश्रा बने शतरंज के स्टेट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बनारस के यश मिश्रा ने चैंपियनशिप जीती है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के ८० से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय चैंपियनशिप के अंतिम दिन 8 प्रतियोगियों को चयनित किया गया, जिन्हें अब कानपुर में होने जा रही राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। सात चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 6 पॉइंट बनाकर बनारस के यश मिश्रा रहे।
वे यूपी चैंपियन बने, जबकि द्वितीय स्थान पर 5.5 पॉइंट के साथ प्रयागराज के स्पर्श यादव और तृतीय स्थान पर प्रयागराज के एनडी सिंह रहे। चौथे स्थान पर 5.5 पॉइंट से आगरा के संचय दुबे रहे। पांचवां स्थान मथुरा के हरी बाबू शर्मा और छठवां स्थान प्रयागराज के प्रदीप पाठक रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर 10 में मथुरा जनपद से सौंख के पर्व चौधरी प्रथम रहे। अंडर 12 में गोरखपुर के विनायक यादव प्रथम तथा मथुरा के जलज श्रोती द्वितीय रहे। अंडर-14 में आगरा के मन अग्रवाल प्रथम तथा संभव जैन द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर नोएडा की सौम्या, द्वितीय स्थान पर मथुरा जीएलए से सोनिया गोस्वामी तथा तृतीय स्थान पर झांसी से कर्णिका रहीं। बेस्ट टीम की ट्रॉफी जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा को मिली। वेटरन कैटेगरी में वृंदावन के बृजमोहन मिश्र प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पर कमलेश कुमार लखनऊ रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति पवन चतुर्वेदी ने पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथियों हेमंत अग्रवाल मंत्री तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति तथा डॉ. अनिल कुमार वाजपेयी प्राचार्य अमरनाथ रहे। आर्बिटर की भूमिका सहारनपुर के ललित कपूर, जितेंद्र शर्मा आगरा, जितेंद्र सिंह गोरखपुर ने निभाई। संचालन पूर्व स्टेट चैंपियन राहुल उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें