फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांकेबिहारी के लिए सफर होगा आसान, यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन तक नया बाईपास; शासन से मिल गई मंजूरी

Tue, 01 Apr 2025 11:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अब जाम से निजात मिलेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की प्रस्तावित योजना पर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंजूरी मिल गई है। 1645.72 करोड़ रुपये से इसका निर्माण होगा।
 
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने हाईवे और एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले वृंदावन बाईपास को बनाने की योजना बनाई थी। यह बाईपास जैंत से शुरू होकर रामताल होते हुए वृंदावन बाईपास यमुनापार से होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 101 पर जुड़ेगा। 15 किलोमीटर लंबा यह मार्ग सिक्सलेन होगा। इसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इस योजना का रोडमैप तैयार कर शासन को भेजा गया था। इस पर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन सोमवार को 1645.72 करोड़ रुपये शासन से मंजूरी मिल गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  देवी मां की चमत्कारिक आरती: सफेद चादर के आर-पार हो गई दीपक की लौ, फिर भी न लगी आग... भक्त हुए हैरान



फुटपाथों का भी कराया जाएगा सौंदर्यीकरण
बाईपास निर्माण के साथ-साथ फुटपाथों को सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित योजना पर शासन से मंजूरी मिल गई है। वृंदावन बाईपास के बनने से देशभर से वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से नहीं गुजरना होगा। दिल्ली, आगरा, नोएडा, बरेली से मथुरा शहर में प्रवेश किए श्रद्धालु सीधे वृंदावन पहुंच सकेंगे। इस तरह यह वृंदावन बाईपास हाफ रिंग रोड का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mathura: कंपनी में किराए पर चाहिए इनोवा, प्रतिमाह मिलेंगे इतने रुपये...झांसे में फंस गया युवक, कार ले उड़े ठग


श्रद्धालुओं की संख्या में होगा इजाफा
सीईओ ने बताया कि सरकार की मथुरा-वृंदावन को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की मंशा है। इस के तहत शासन द्वारा कनेक्टविटी पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा।

ये भी पढ़ें -   UP: भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए...कोर्ट साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे श्रीजी महाराज, संतों का बढ़ाया हौसला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें