फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#CoronaPositive: मथुरा में गरीबों को भोजन करवा रही है ब्रज तीर्थ विकास परिषद

Sun, 29 Mar 2020 02:07 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मथुरा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाने के बाद से कई गरीबों को भूखे पेट सोना पड़ रहा है। लेकिन अब इन गरीबों की भूख मिटाने की जिम्मा कुछ संस्थाओं ने लेनी शुरू कर दी है। इन्हीं संस्थाओं में से एक है उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद जो कि मथुरा जिले में गरीबों को खिलाने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है।

विज्ञापन


संस्था के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने कहा कि नौ वाहनों और 50 स्वयंसेवकों की मदद से 22,000 से अधिक लोगों को हर रोज भोजन दिया जा रहा है।

यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के तीर्थ केंद्रों में आदर्श बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए किया था।

इस बीच ट्रांसजेंडरों के एक समूह जिले में गरीबों को भोजन वितरित कर रहा है। वहीं पूनम चौहान की अगुवाई में ट्रांसजेंडरों का एक और समूह यहां गरीबों को मास्क वितरित कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें