फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती का दिखा असर, सड़कों पर रहा सन्नाटा

विज्ञापन
कोसीकलां में घंटाघर पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस की सख्ती ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को मंडी से लेकर नगर में निर्धारित दुकानों तक लोगों की भीड़ रही। अधिकांश दुकानों पर लोगों ने लाइन लगाकर अनुशासित तरीके से सामान खरीदा। हालांकि कई स्थानों पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचे तो पुलिस ने उनको फटकार लगाते हुए कंट्रोल किया। शनिवार को पुलिस प्रशासन की कवायद ने रंग दिखाना शुरू किया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में सुबह सात बजे पुलिस ने सख्ती दिखाकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इसके चलते मंडी में भीड़ कम रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कहीं पुलिस डंडा भांज रही थी तो कहीं हाथ जोड़कर समझाने का काम कर रही थी। इसके बाद भी अल्पसंख्यक बस्तियों में लॉकडाउन का लगातार उल्लंघन हो रहा है। इंस्पेक्टर आजाद पाल सिंह अधीनस्थों को साथ लेकर गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें