फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय लिफाफा गैंग के तीन आरोपी चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/फरह। ढाई माह पूर्व एटा के शिक्षक से १.१० लाख रुपये की लूट करने वाले लिफाफा गैंग के तीन अंतरराज्यीय लुटेरे फरह पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। फरह पुलिस ने कोतवाली और फरह में हुई दोनों लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ९१ हजार की नकदी, जेवरात और एक कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि १३ मार्च को एटा के महाराणा प्रताप नगर निवासी आशु शर्मा पुत्र हरिकृष्ण शर्मा गोवर्धन चौराहे से इन लुटेरों की कार में सवार हुए थे। रास्ते में सवारी बने कार सवार लुटेरों ने १.१० लाख रुपये की लूट करके रैपुराजाट के पास जंगल में फेंक गए थे। इसके अलावा १५ मार्च को शहर के एक युवक से अंगूठी की लूट भी इन लिफाफा गैंग के लुटेरों ने की थी।
एसएचओ फरह आरके सिंह ने तीन अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए सागर निवासी 33/437, ब्लॉक 33 त्रिलोकपुरी मयूर विहार फेस-1 दिल्ली, अर्जुन सिंह निवासी ग्राम रमना चौखटिया अगनाई भतरौंच खान अलमोड़ा (उत्तराखंड) हाल गांव कोटला पप्पू का मकान (किराए पर) पांडव नगर दिल्ली और सूरज गुप्ता निवासी 18/24 त्रिलोकपुरी मयूर विहार फेस-1 दिल्ली है। इनके कब्जे से लूटी गई रकम ९१ हजार रुपये, 860 ग्राम नशीला पाउडर, 2 पीली धातु की अंगूठी, कार और एक तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सवारी बनकर खुद शातिर अर्जुन बैठता था कार में
सीओ धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि अर्जुन सिंह सवारी के रूप में कार में बैठता था और सवारियों को बुलाता था। इसके बाद यह वारदात को अंजाम देने के बाद सड़क किनारे फेंककर भाग खड़े होते थे। इन शातिरों ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और मथुरा में कई वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा इनकी कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें