बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की फुल प्रूफ सुरक्षा में चोर सेंध लगा रहे हैं। मंदिर के अंदर सीसीटीवी कैमरे और निजी सुरक्षा गार्ड की निगरानी और बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात होने के बावजूद देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में मोबाइल और पर्स चोरी हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन मंदिर के अंदर और बाहर सक्रीय चोरों को लेकर बेखबर है।