फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल कर युवती ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। एक महिला ने वीडियो वायरल कर राया के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के पुत्र पर विवाह के नाम पर शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वीडियो जब से वायरल हुआ है, तब से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

कस्बा राया में एक महिला ने वीडियो वायरल कर कहा है कि वह अपने पति से पांच वर्ष से अलग रह रही है। राया में एक स्थान पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। यहां उसकी जानपहचान एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के पुत्र से हुई। उसने पति से तलाक कराने का भरोसा दिलाया और वृंदावन के एक वकील से मिलाने ले गया, वहां पर प्रसाद में कुछ दे दिया। इससे वह अचेत हो गई। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और विवाह करने का भरोसा दिया, बाद में वह वृंदावन में रहने लगी।
युवती ने आरोप लगाया है कि वह बीते दिनों वृंदावन आकर मारपीट कर सामान ले गया। उसके पिता ने सामान तो लौटा दिया, लेकिन अब पिता पुत्र जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में प्रतिष्ठित व्यक्ति ने बताया कि यह पूरी तरह से गलत है। उसके पुत्र ने कुछ नहीं किया है, यह सब महिला की मनगढ़ंत बातें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें