फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखला से पानी हुआ कम तो घटा यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ओखला से छोड़े जाने वाले पानी की रफ्तार थम गई है। बृहस्पतिवार को यहां से मात्र 21 हजार 222 क्यूसेक जल छोड़ा गया। जिसके चलते सिंचाई विभाग ने गोकुल बैराज से छोड़े जाने वाले पानी को कम करके 35 हजार 546 क्यूसेक कर दिया।
विज्ञापन

आने वाली पानी की मात्रा कम होने से प्रयाग घाट पर मात्र 164.75 क्यूसेक जल ही रह गया। जोकि चेतावनी स्तर से 45 बिंदु कम है। कई दिन हुई लगातार बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा था। चार दिन पूर्व यह जलस्तर चेतावनी स्तर से मात्र 8 बिंदु नीचे रह गया था लेकिन सिंचाई विभाग ने गोकुल बैराज से पानी निकालकर इसे कम कर दिया।
अब बृहस्पतिवार को प्रयाग घाट का जलस्तर 164.75 क्यूसेक मापा गया है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें